फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In the case of seven of the dead to the land sale deed

मृतक की भूमि का बैनामा कराने में सात पर केस

Thu, 15 Dec 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 15 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
In the case of seven of the dead to the land sale deed
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध जालसाजी का केस दर्ज किया है। इसमें मृतक व्यक्ति के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके भूमि का बैनामा करा लेने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीनापुर निवासी अरविन्द कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम कादीपुर में उसके नाना रामफल की भूमि है। जिनकी मृत्यु के बाद उनकी मां के नाम से भूमि दर्ज हो गई। फिर मां की भी मृत्यु हो जाने के बाद उसका नाम जरिये वरासत दर्ज हो गया।
विज्ञापन


उस भूमि की दावेदारी गांव के ही शिवपाल ने अपने को दत्तक पुत्र बताते हुए किया जिनकी भी मृत्यु हो गई। मगर कुछ लोगों ने मृतक शिवपाल के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके 4 अक्टूबर 16 को उसकी जमीन का बैनामा करा लिया, जबकि शिवपाल का नाम भू राजस्व अभिलेखों में दर्ज भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बैनामे में शामिल दिवाकर प्रसाद, मनीराम, गोमती प्रसाद निवासी ग्राम कादीपुर कोतवाली करनैलगंज, हरीशंकर पाण्डेय व उनकी पत्नी निवासी ग्राम मनकापुर थाना कटरा बाजार, श्यामधर व उनकी पत्नी पवन कुमारी निवासी ग्राम नहवा परसौरा करनैलगंज के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी समेत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed