फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Illegal mining case on four including MP representatives and nephews

सांसद प्रतिनिधि व भतीजे समेत चार पर अवैध खनन का केस

Sat, 10 Sep 2016 11:16 PM IST
गोंडा
गोंडा Updated Sat, 10 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining case on four including MP representatives and nephews
अवैध खनन करते ट्रक - फोटो : अमर उजाला
रामनगर तरहर गांव के समीप बालू खनन कराने के मामले में कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि व उनके भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात में खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक रवीन्द्र गौड़ ने बताया कि रामनगर तरहर गांव के पास चोरी से बालू की खदान चल रही थी, इसकी सूचना पर गुरुवार को बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर ननकन सोनकर निवासी दुल्हापुर उम्मेदजोत व रामहेरे मिश्र निवासी बेलवा वनघुसरा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ननकन व रामहेरे ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह की राम नगर तरहर के पास खदान है, वही वहां से बालू की खदान अपने भतीजे मोहित सिंह उर्फ छोटू सिंह के देखरेख में कराते हैं। एसआई रवीन्द्र के मुताबिक कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि की देखरेख में खदान चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई रवीन्द्र गौड़ ने कोतवाली देहात में कैसरगंज के सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह उनके भतीजे मोहित सिंह उर्फ छोटू सिंह, ननकन सोनकर व रामहेरे के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।


उधर सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह का कहना है कि सत्तादल के एक मंत्री के दवाब में उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है। कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग खुद खनन कराने में लिप्त हैं। मगर दूसरों पर अनर्गल आरोप लगाकर बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed