फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   History-sheeter of Gonda killed in Basti

बस्ती में मुठभेड़ में गोंडा का हिस्ट्रीशीटर मारा गया

Wed, 27 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 27 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के गौरिया नयन गांव में बुधवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोंडा के नवाबगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर रामकुमार यादव को मार गिराया। उसके खिलाफ गोंडा, बस्ती, फैजाबाद व अंबेडकरनगर समेत कई जनपदों में लूट, हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एनकाउंटर की खबर पाकर दो जनपदों की पुलिस रामकुमार यादव की क्राइम हिस्ट्री लेकर बस्ती के छावनी थाने पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र में गौरिया नयन गांव के पास बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है। उसकी पहचान गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा निवासी रामकुमार यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रामकुमार के खिलाफ नवाबगंज थाने में गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं और वो नवाबगंज थाने का ए क्लास हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ बस्ती जनपद के पैकोलिया, गौर, छावनी समेत फैजाबाद व अंबेडकरनगर में भी लूट व हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती के छावनी थाना के एसओ दद्दन सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश रामकुमार का बस्ती के पैकोलिया, गौर व छावनी थाना क्षेत्र में आतंक था। उन्होंने बताया कि रामकुमार के खिलाफ बस्ती में नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दद्दन सिंह के मुताबिक फैजाबाद व अंबेडकरनगर की पुलिस रामकुमार की क्राइम हिस्ट्री के साथ छावनी थाना पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed