फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hackers extracted 27 thousand rupees from the account

हैकर्स ने खाते से निकाले 27 हजार

Sun, 20 Sep 2015 09:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खाताधारक को बैंक अफसर बनकर काल करने वाले एक हैकर्स ने बीते दिन अकाउंट बंद करने का झांसा देकर उससे एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया। इसके बाद हैकर्स ने उसके खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित ने छपिया थाने में हैकर्स के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


छपिया थाने की बभनान पुलिस चौकी क्षेत्र के करनपुर गांव के रहने वाले विजय कुमार मिश्र ने बताया कि वह लखनऊ में योग शिक्षक है और उनका यूको बैंक की शाखा लखनऊ विश्वविद्यालय में अकाउंट है। विजय के मुताबिक उनके खाते में 27 हजार रुपये जमा थे।
विज्ञापन


तीन सितंबर को उन्हें डेंगू हो गया था। तभी से उनका इलाज चल रहा था। इसलिए वह लखनऊ से अपने गांव करनपुर आ गए थे। विजय ने बताया कि 19 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे उनके मोबाइल पर एक काल आई। फोन करने वाले ने खुद को यूको बैंक का अफसर बताते हुए विजय का अकाउंट नंबर उसे बताया और कहा कि उसका खाता खामियों के कारण बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने बताया कि अकाउंट बंद होने की जानकारी होने पर वह घबरा गया। इसी बीच काल करने वाले ने उससे एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया। विजय ने बताया कि काल करने वाले को बैंक अफसर समझकर उसके झांसे में आकर उसने उसे अपना एटीएम कार्ड का पिन नंबर बता दिया।


इसी के पांच मिनट बाद उसके अकाउंट से हैकर्स ने 27 हजार रुपये निकाल लिए। विजय ने बताया कि जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया, तब उसे जालसाजी की जानकारी हुई। इस मामले में विजय कुमार मिश्र ने छपिया थाने में हैकर्स के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed