{"_id":"56fc0d534f1c1be44af00d8b","slug":"five-lakh-rupees-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख रुपये की शराब पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
बरामद शराव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौरा बुजुर्ग गांव में हरियाणा व पंजाब से तस्करी कर लाई गई 128 पेटी अंग्रेजी शराब मंगलवार की रात आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी। पकड़ी गई शराब की कीमत पांच लाख रुपये है। बरामद शराब को सीज कर दिया गया है। इस मामले में आबकारी निरीक्षक ने थाना खोड़ारे में शराब कारोबारी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आबकारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें खबर मिली कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौरा बुजुर्ग गांव में हरियाणा व पंजाब से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में अवैध शराब की गांव के रहने वाले श्याम नारायन के घर में बिक्री की जा रही है।
इसी सूचना पर उन्होंने आबकारी व खोड़ारे पुलिस की संयुक्त टीम के साथ वहां दबिश दी, मगर शराब के कारोबारी ननकऊ को इसकी भनक पहले ही लग गई और वह टीम के पहुंचने से पहले ही भाग निकला।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि ननकऊ के घर से कुल 128 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इनमें 82 पेटी में 180 एमएल की 3936 शीशी व 46 पेटी में 375 एमएल की 1104 शीशी मैकडॉवेल्स विस्की मिली है।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत पांच लाख रुपये है। बरामद शराब को टीम ने थाने लाकर सीज कर दिया है। आबकारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने खोड़ारे थाने में श्याम नरायन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
आबकारी टीम में राजेश त्रिपाठी के साथ रवि विद्यार्थी, राजेश श्रीवास्तव, महेश सिंह, राजकुमार, व चौकी प्रभारी मुस्ताक अहमद शामिल रहे।