{"_id":"5c95105cbdec2214435fb7ff","slug":"five-killed-in-road-accident-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, पांच की मौत
Fri, 22 Mar 2019 10:12 PM IST
रमेश रमेश
amar ujala
amar ujala
Published by: रमेश रमेश
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड थानाक्षेत्र के लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बुधवार रात करीब 11:00 बजे बड़ा हादसा हो गया। सीतापुर के नैमिषारण्य तीर्थ स्थान से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो घाघराघाट चेकपोस्ट के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई।
बोलेरो सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। तीन घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
गोंडा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी कुछ लोग बुधवार देर रात सीतापुर के नैमिषारण्य चक्रतीर्थ से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। तभी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ बहराइच मार्ग पर घाघराघाट पुलिस चेक पोस्ट के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
बोलेरो सवार हरेंद्र (34) पुत्र रामतेज निवासी मरौली, गांडा के कर्नलगंज अल्लीपुर निवासी सुंदरपता (53) पत्नी मेवालाल, राम प्यारी (50) पत्नी रामफेरे की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने माधव राज (30) पुत्र ललई, दिनेश कुमार (26) पुत्र जवाहरलाल निवासी चहलार अरई उमरी थाना कैसरगंज तथा शारदा (45) पत्नी गंगाबक्स निवासी भवानीगंज कर्नलगंज गोंडा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में माधवराज और दिनेश कुमार ने भी दम तोड़ दिया। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। उधर रामसमुझ (53) पुत्र बिहारी, रामनरेश (50) पुत्र बेचन निवासी अल्लीपुर व सुनील कुमार (27) पुत्र मेवालाल निवासी भवानीगंज का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिवारों को सूचना भेज दी गई है।