फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   five brick field seized

सदर तहसील क्षेत्र के पांच ईंट भट्ठे सीज

Sun, 05 Mar 2017 10:29 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sun, 05 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
 बिना स्वच्छता प्रमाण पत्र व रायल्टी अदा किये बिना ईंट उद्योग चलाने के खिलाफ एसडीएम सदर अर्चना वर्मा ने पांच ईंट भट्ठों को सीज कर दिया है। बिना स्वच्छता प्रमाणपत्र के ईंट भट्ठों के संचालन को लेकर पिछले कई महीने से शिकायत की जा रही थी। इसके अलावा राजस्व न मिलने पर ये कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन

 
 जिले के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे तेंदुआ में राज बहादुर बाल कृष्ण ईंट उद्योग, मनीष कुमार ईंट भट्ठा, खान ब्रिक फील्ड, नौरंग सिंह ब्रिक फील्ड, संदीप सिंह ब्रिक फील्ड का बिना वैध प्रपत्र के ईंट निर्मित करने का कारोबार किया जा रहा था।
विज्ञापन


इन ईंट भट्ठों की ओर से न तो प्रशासन की ओर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया था न ही जिला प्रशासन ने स्वच्छता प्रमाण पत्र ले रखा था। इसके अलावा इन ईंट भट्ठों की ओर से मिट्टी खोदाई का रायल्टी भी नही दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की पिछले कई दिनों से एसडीएम सदर आईएएस अर्चना वर्मा को सूचना मिली थी। एसडीएम सदर के निर्देश पर  तहसीलदार राम नारायन वर्मा,नायब तहसीलदार व धानेपुर थाने की पुलिस ने रविवार को पूरे तेंदुआ में ईंट भट्ठों पर छापेमारी की।


छापेमारी में अधिकारियों की टीम ने ईंट भट्ठों में पानी डलवाकर सीज कर  दिया। इस बावत एसडीएम सदर अर्चना वर्मा का कहना है कि इन ईंट भट्ठों द्वारा पर्यावरण के नियमों की अनदेखी करने के साथ कई अन्य नियमों का भी पालन नही किया जा रहा था। इन सभी ईंट भट्ठों को सीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed