{"_id":"591c8ced4f1c1b2d0bf2314f","slug":"firing-on-young-man-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटंकी देखने के विवाद में युवक पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौटंकी देखने के विवाद में युवक पर फायरिंग
Updated Wed, 17 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ारे थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के मजरे भयाडीह में मंगलवार रात नौटंकी देखने के विवाद में आठ दबंग युवकों ने एक युवक के घर में घुसकर तमंचे से फायर कर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
विरोध करने पर घर की महिलाओं को पीटा और घर में तोडफोड़ की। इस हमले में युवक व उसकी भाभी गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़ित युवक की तहरीर पर खोड़ारे पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के मजरे भयाडीह के रहने वाले इरफान के मुताबिक करीब पांच दिन पहले उसके गांव में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में मद्दो बाजार के रहने वाले गुरुलाल से उसका बैठने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इसी विवाद को लेकर गुरुलाल उससे रंजिश रख रहा था। इरफान ने बताया कि मंगलवार की देर रात वह बड़हरा गांव में नौटंकी देखने गया था और वहां से देर रात वापस अपने घर लौट रहा था।
साथ में उसका आठ वर्ष का भतीजा भी था। इरफान ने बताया कि रास्ते में गुरुलाल तीन बाइकों पर अपने आठ साथियों के साथ उसका पीछा करने लगा। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचा तो गुरुलाल व उसके साथी जबरन उसके घर में घुस गए और उसे पकड़कर पीटने लगे।
उसकी चख पुकार सुनकर जब घर के लोग दौड़े तो गुरुलाल ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली उसे छूती हुई निकल गई। दबंगों ने घर की महिलाओं को भी नही बक्शा और उन्हे भी मारापीटा। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की।
इरफान का कहना है कि उसके घर के लोगों के शोर के सुनकर जब गांव के अन्य लोग दौड़े तो सभी आरोपी अपनी बाइकों पर बैठकर भाग निकले। गांव के लोगों ने इस घटना की सूचना खोड़ारे पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इरफान व उसकी भाभी जाहिदा को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित इरफान ने इस मामले में गुरुलाल,रामायण सिंह निवासी गौराचौकी,मजहरुदीन निवासी निरघिनजोत,कासिम निवासी कोलहई गरीब,अमीर निवासी गजियापुर के खिलाफ मारपीट,बलवा व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।