{"_id":"3d01f2ea181a95e23b58d42ddb02ae04","slug":"file-the-case-against-four-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में सगे भाइयों समेत चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में सगे भाइयों समेत चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम एक युवक पर सगे भाइयों ने साथियों संग मिलकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज में इलाज कराया गया है। इस मामले में युवक ने थाना वजीरगंज में सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना वजीरगंज क्षेत्र के विरहमदपुर के रहने वाले नसीब मोहम्मद ने बताया कि उसकी सेहरिया के रहने वाले पप्पू सिंह से रंजिश चल रही है। इसी को लेकर वह गांव के रहने वाले राहुल के साथ सोमवार देर शाम तुर्काडीहा बाजार में चाट लेने गया था। तभी पप्पू सिंह उसके भाई गुड्डू सिंह ने साथियों संग मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में नसीब मोहम्मद ने थाना वजीरगंज में पप्पू सिंह उसके भाई गुड्डू सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह व गोलू सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन