फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   farmer killed in the yard of sugar mill

गन्ना यार्ड में ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत

Tue, 21 Feb 2017 11:34 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 21 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
 मैजापुर चीनी मिल में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लादकर बेचने गया एक किसान चीनी मिल के गन्ना यार्ड में मंगलवार की सुबह अपनी ही ट्राली के नीचे मृत मिला। किसान की मौत से गुस्साए साथी किसानों ने मिल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने मिल कर्मियों को दौड़ा लिया। इस दौरान गन्ना तौल दोपहर तक बंद रही। दोपहर बाद जब मिल प्रबन्धन ने गन्ना तौल शुरु कराया तो किसान दोबारा हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। मृतक किसान के बेटे की शादी भी 28 हो होनी थी। किसान के बेटे ने थाना कटरा बाजार में तहरीर दी है।
विज्ञापन

       
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के चकरौत गांव के रहने वाले राहुल शुक्ल ने बताया कि उसके पिता विश्वनाथ शुक्ल (45) सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लादकर मैजापुर चीनी मिल बेचने गए थे। राहुल के मुताबिक उसके पिता ने मिल में सोमवार की सुबह नौ बजे टोकन लिया और उसके बाद मिल के यार्ड पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि मंगलवार की सुबह तौल का नंबर आने पर मिल के गार्ड ने आवाज लगाई तो साथी किसान चिरौंजी व बृजेश ने उसके पिता की तलाश की तो वह अपनी ही ट्राली के नीचे मृत पड़े मिले। विश्वनाथ की मौत से गुस्साए किसान आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने मिल कर्मियों को दौड़ा लिया।

हंगामे के कारण दोपहर तक गन्ना तौल बंद रही। दोपहर बाद जब मिल प्रबन्धन गन्ना तौल शुरु कराया तो किसान दोबारा हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक ने किसानों को समझाकर शांत कराया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विश्वनाथ के बेटे राहुल शुक्ल ने थाना कटरा बाजार में तहरीर दी है। थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक प्रेमनाथ तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। मैजापुर चीनी मिल के गन्ना अपर महा प्रबंधक पीके चतुर्वेदी ने बताया कि मिल यार्ड में ही किसान सोते हैं, किसी की ट्रैक्टर ट्राली आगे-पीछे होने में किसान की दबकर मौत हुई है, मंगलवार की सुबह उसका शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।       

चकरौत गांव के गन्ना किसान विश्वनाथ शुक्ल की मौत से जहां उसके बेटे राहुल शुक्ल के सिर से पिता का साया उठा गया। वहीं पिता की मौत से उसकी शादी भी टल गई। राहुल ने बताया कि 28 फरवरी को उसकी शादी थी। पिता ने शादी के लिए बड़े अरमान संजोये थे। मगर उनकी मौत के साथ ही पिता के अरमान तो खत्म हुए ही उसके भी अरमान टूट गए।       

    
मैजापुर चीनी मिल में किसानों के ठहरने के लिए रैन बसेरा तक नहीं बना है। यहां बन्ना बेचने आने वाले किसानों को दिन रात-ट्रैक्टर ट्राली के नीचे गुजारनी पड़ती है। यहां गन्ना लेकर आने वाले अधिकांश किसान ट्राली के नीचे ही सोते हैं। जिससे हादसे होते रहते हैं।         
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed