फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Direl planning to train on track by putting stone

पटरी पर पत्थर रख ट्रेन को डीरेल करने की साजिश

Wed, 01 Feb 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Direl planning to train on track by putting stone
रेल लाइन पर भारी पत्थर रखकर ट्रेन को डीरेल करने की साजिश को रेलवे विभाग ने गंभीरता से लिया है। चालक की सूचना पर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने भी सीओ तुलसीपुर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


आरपीएफ थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे गोरखपुर से गोंडा आ रही डेमो ट्रेन के इंजन को गैसड़ी तथा लैबुड़वा स्टेशन के बीच कटहा पहाड़ी नाला पुल के पास तेज झटका लगा।
विज्ञापन


तुलसीपुर पहुंचकर ट्रेन के चालक ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। चालक की सूचना पर मामले की जांच की गई तो पता चला कि किसी ने पटरी के ऊपर बड़ा सा पत्थर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते ट्रेन के इंजन में झटका महसूस हुआ था। जांच के बाद में मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की सूचना डीएम व एसपी को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed