फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DCM strikes two brothers, died

बेकाबू डीसीएम ने दो भाइयों को रौंदा

Fri, 30 Jun 2017 10:10 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 30 Jun 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
DCM strikes two brothers, died
बिजली का बिल जमा कर गुरुवार दोपहर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कटरा शिवदयालगंज निवासी देवीप्रसाद और झगरू भाई हैं। देवीप्रसाद का पुत्र सचिन कुमार (22) व झगरू का पुत्र भरतलाल गुरुवार को बिजली का बिल जमा करने के लिए एक बाइक से गोंडा गए थे। बिल जमा करने के बाद दोनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


फैजाबाद रोड पर खोरहंसा से पहले पांडेयपुर गांव के नजदीक एक वाहन को ओवरटेक करते समय फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने दोनों को रौंद दिया। खोरहंसा पुलिस की मदद से क्षेत्रीय लोगों ने दोनों को प्राइवेट वाहन से तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तब तक चचेरे भाइयों की सांसे थम चुकी थी। हादसे की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली, पूरे गांव में रोना-पिटना मच गया। चौकी इंचार्ज खोरहंसा रतन पांडेय ने बताया कि फैजाबाद रोड पर पांडेयपुर गांव के पास हुए हादसे में डीसीएम पकड़ ली गई है। आरोपी ड्राइवर भाग गया। हादसे में मारे गए दोनों चचेरे भाइयों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed