फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   councilor,s brother arrested in murder SP leader's

सपा नेता की हत्या में सभासद का देवर गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 28 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता शिवानंद तिवारी की हत्या में पुलिस ने डेढ़ साल बाद आवास विकास की सभासद के देवर को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। डेढ़ साल पहले इमलिया गुरुदयाल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के दौरान स्वामी वहां शिरकत करने गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को कटहा घाट रोड पर मंडफ तिराहे के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। शव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक पड़ी मिली। मामले में स्वामी के पिता ने कोतवाली देहात में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के खरगूचांदपुर के रहने वाले सपा व्यापार सभा के जिला सचिव एवं शनि उपासक शिवानंद तिवारी उर्फ स्वामी छह जनवरी 2015 की रात शहर के बहराइच रोड स्थित इमलिया गुरदयाल में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में गया था।
विज्ञापन


स्वामी की हत्या के बाद पुलिस ने कई सफेदपोशों को उठाया। मगर राजनीतिक दबाव में उस समय उन्हें छोड़ना पड़ा। यहां तक कि तत्कालीन कोतवाल देहात दिवाकर सिंह को एक सफेदपोश को उठाना महंगा पड़ा और उन्हें तत्कालीन एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विवेचना ठंडे बस्ते में पड़ी रही। बाद में शिवानंद के पिता की पैरवी रंग लाई। पुलिस ने स्वामी की हत्या के आरोपी आवास विकास की सभासद नमिता श्रीवास्तव के देवर अमित कुमार श्रीवास्तव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल देहात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अमित की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed