{"_id":"5dd1cb401e410c74736e622913d76731","slug":"collective-mistreatment-of-the-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से किया सामूहिक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से किया सामूहिक दुराचार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से खेत को जाने के लिए निकली किशोरी को गन्ने के खेत में तीन युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता के शोर मचाने पर युवकों ने उसे और उसके परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले।
किशोरी ने घर पहुंचकर मां को आप बीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की मां मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची, मगर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर उन्होंने मंगलवार को डीआईजी से मिलकर प्राथमिकी दर्ज कराने की फरियाद की है।
डीआईजी ने प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीया बेटी 26 जुलाई की शाम सात बजे खेत को गई थी।
तभी गन्ने के खेत में पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और उससे सामूहिक दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर तीनों युवकों ने उसे और उसके परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह बेटी को साथ लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने मोतीगंज थाने पहुंची तो वहां मौजूद दरोगा ने एक अन्य व्यक्ति से तहरीर लिखवाकर उससे (किशोरी की मां) तहरीर पर अंगूठा लगवा लिया, मगर केस दर्ज नहीं किया।
इस पर किशोरी की मां ने मंगलवार को डीआईजी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। डीआईजी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज दिवाकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।