{"_id":"57111fb94f1c1b1e114a6b24","slug":"child-burnt-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बच्चा जिंदा जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से बच्चा जिंदा जला
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
जला घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललिया क्षेत्र के भवनियापुर गांव में शुक्रवार की शाम लगी आग की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। ग्राम भवनियापुर निवासी कमेश्वर प्रताप के मुताबिक उनके मकान के बीच में छप्पर का मड़हा रखा था। मड़हे में पांच वर्षीय बेटा अजय कुमार आर्य सो रहा था।
शु्क्रवार शाम उसमें आग लग गई। आग की लपटों में अजय फंस गया। अजय को निकालने की काफी कोशिश की गई लेकिन गंभीर रूप से जलने के कारण उसकी मौत हो गई।
ललिया थानाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।
उधर, दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को आग लगने से तीन मकान और 150 बीघा गेहूं, गन्ना व अरहर की फसल जलकर राख हो गई। आग चूल्हे तथा जर्जर विद्युत तारों से निकली चिंगारी से लगी। घटना में किराने की दुकान तथा 10 हजार नकदी भी जल गई।
विज्ञापन
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के परसा पलईडीह गांव में शुक्रवार को दोपहर मजनू के घर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आकर पड़ोस में स्थित राम कपिल के किराने की दुकान व घर जल गया। राम कपिल के मुताबिक उनकी दुकान में रखे 10 हजार रुपये व किराने का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से पड़ोसी बैजू का घर और सारा घरेलू सामान जल गया।
घटना में मजनू के दो मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। फायर कर्मचारियों तथा ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर, हरैया थाना क्षेत्र बेलभरिया गांव में शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन तार की चिंगारी से सागौन के बाग में आग लग गई।
इससे अलीम, बाबूराम मिश्रा, तिलकराम यादव, तुलसीराम, पाटेश्वरी, राम समुझ, रामानंद तिवारी, सदानंद, धर्मानंद, बिजलेश्वरी, कमला प्रसाद व सेवक वर्मा की करीब 150 बीघा गेहूं, गन्ना और अरहर की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।