फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   catched grain

कालाबाजारी को जा रहा अनाज पकड़ा

Wed, 09 Sep 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 09 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

धानेपुर बाजार में आवश्यक वस्तु निगम मुजेहना के गोदाम पर मंगलवार रात हो रहे अनाज की उठान के दौरान पुलिस ने छापा मारा। तीन वाहनों को मौके पर पकड़ लिया गया। अनाज की कालाबाजारी की आशंका के कारण पुलिस ने अनाज लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इसकी सूचना एसडीएम को भेजी गई है। एसडीएम सदर ने रात में अनाज की उठान करा रहे संबंधित कोटेदारों से अभिलेख तलब किए हैं। एसडीएम का कहना है कि गड़बड़ी मिली तो खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब आठ बजे किसी व्यक्ति ने उप जिलाधिकारी सदर नरेंद्र सिंह को सूचना दी कि धानेपुर बाजार स्थित गोदाम पर अनाज का उठान किया जा रहा है। एसडीएम ने धानेपुर थानाध्यक्ष को तत्काल गोदाम पर छापा मारने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर जब पुलिस गोदाम पहुंची तो उठान करा रहे लोग वहां से खिसक गए। थानाध्यक्ष ने मौके पर अनाज की उठान कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक पिकअप को पकड़ लिया। रात मे उठान को लेकर गोदाम प्रभारी पुलिस को कोई ठोस कारण नहीं बता सके।


थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय के अनुसार पकड़ा गया अनाज परसिया पंडित, दत्तनगर व ढुढाव ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। गोदाम प्रभारी पीसी जैन का कहना है कि मंगलवार शाम पांच बजे अनाज की उठान करा रहे थे कि पुलिस ने छापा मारकर वाहनों को कब्जे में ले लिया। रात में उन्होंने उठान नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed