फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filled against Sugar Mill's Adyashi and one other

चीनी मिल के अध्याशी समेत दो पर केस

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case filled against Sugar Mill's Adyashi and one other
गन्ना विकास समिति करनैलगंज के सचिव ने बजाज चीनी मिल के कंजेमऊ क्रय केंद्र पर घटतौली करने के मामले में मिल के अध्याशी व क्रय केंद्र के तौल लिपिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना घटतौली की जांच के लिए टीम को निर्देश दिये थे।
विज्ञापन


जिले में गन्ने की घटतौली रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टीम गठित की गई थी। टीम को चीनी मिलों के क्रय केंद्रों की जांच के निर्देश दिये गये थे। करनैलगंज गन्ना समिति के विशेष सचिव अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल की जांच करने मंगलवार को निकले थे।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह बजाज चीनी मिल के कंजेमऊ गांव स्थित गन्ना तौल सेंटर का निरीक्षण किया। तौल कांटे पर 10 क्विंटल का बांट रखने पर 40 किलो की घटतौली पकड़ में आयी। तौल कांटे पर लगभग 20 क्विंटल गन्ने की तौल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गन्ना किसानों के एक बैलगाड़ी गन्ने में चीनी मिल की ओर से करीब 80 किलो गन्ने की घटतौली की जा रही थी। पूछने पर तौल लिपिक सुरेश कुमार सिंह कोई जवाब नहीं दे सका। इस मामले की रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है।


उन्होंने बताया कि गन्ने की घटतौली मामले में बजाज चीनी मिल के अध्याशी आलोक कुमार श्रीवास्तव व तौल लिपिक सुरेश कुमार सिंह निवासी चढ़हुआ थाना वजीरगंज के खिलाफ करनैलगंज कोतवाली में मामला दर्ज करने के लिए नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed