{"_id":"592723d54f1c1be45b53750b","slug":"case-filled-against-20-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी उजाड़ने से गांव में तनाव, 20 पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी उजाड़ने से गांव में तनाव, 20 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के गोकुला बुजुर्ग गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति की झोपड़ी उजाड़कर फेंक दी। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 10 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गोकुला बुजुर्ग निवासी जोगी ने बताया कि वह गांव में बैनामे की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहता है। बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे गांव के ही 20 लोग उसके घर पहुंच गए। इन लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर झोपड़ी उखाड़कर फेंक दिया।
जोगी ने विपक्षियों के खिलाफ सादुल्लाहनगर थाने में नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि जोगी की तहरीर पर गांव के ही आयूब अली, हिदायत, निजाम, रफतउल्लाह, रियाज अहमद, गजोले, कौशल अली, अरशद, साहब अली व साबिर अली सहित 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।