{"_id":"5963b0454f1c1b69228b4665","slug":"case-against-four-petrol-pump-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ केस दर्ज
amar ujala
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
जिले में चार पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पेट्रोल पंपों के डिस्पेंसिंग यूनिट में छेड़छाड़ करने का आरोप संचालकों व प्रबंधकों पर लगाया है। डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस पेट्रोल पंप संचालकों व प्रबंधकों की गिरफ्तारी करने में जुट गई है।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सोमवार को बताया कि बांट-माप विभाग व जिला पूर्ति विभाग के अफसरों से बीते दिनों चोरी रोकने के लिए जिले के सभी पेट्रोल पंपों की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में जिले के चार पेट्रोल पंपों के पांच डिस्पेंसिंग यूनिट में छेड़छाड़ करके घटतौली किए जाने की पुष्टि हुई थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर पेट्रोल पंप संचालकों व प्रबंधकों के खिलाफ जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने देहात थाने में बसंत आटो मोबाइल उतरौला रोड महादेव मिश्र, तुलसीपुर थाने में ओम आटो मोबाइल्स बलरामपुर रोड तुलसीपुर व सरदार बलदेव सिंह फिलिंग स्टेशन रोड जरवा तुलसीपुर तथा महराजगंज तराई थाने में हमारा पंप महराजगंज तराई के संचालकों व प्रबंधकों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
डीएम से वार्ता के बाद एसपी प्रमोद कुमार ने पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई है।