{"_id":"64753630c2c9e27ed20388a0c879a10a","slug":"burglary-from-assistant-commissioner-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट कमिश्नर के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असिस्टेंट कमिश्नर के घर चोरी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के घर का ताला तोड़ कर चोर 50 हजार रुपये के जेवरात उठा ले गए। सूचना पाकर असिस्टेंट कमिश्नर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद सिविल लाइन चौकी की पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। असिस्टेंट कमिश्नर मनीष कुमार द्विवेदी ने घटना की तहरीर नगर कोतवाली में दी है।
वाणिज्य कर विभाग गोंडा के असिस्टेंट कमिश्नर मनीष कुमार द्विवेदी का नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में जेल रोड पर जेबीबीएम स्कूल के सामने किराए का आवास है। उनके परिवारीजन गोरखपुर घर गए हुए थे।
वहीं, एसी मनीष कुमार द्विवेदी टैक्स निर्धारण के लिए ईंट-भट्ठों के निरीक्षण में देर हो जाने से बुधवार की रात मनकापुर आईटीआई के गेस्ट हाउस में ठहर गए थे। घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
बुधवार की रात में ही चोर पुलिस की चौकसी को ठेंगा दिखाकर सिविल लाइन पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर दूर असिस्टेंट कमिश्नर के घर का ताला तोड़कर चांदी के कड़े, पायल व पाजेब उठा ले गए।
रात में गश्त का दावा करने वाली सिविल लाइन पुलिस को वारदात की भनक तक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी एसी मनीष कुमार को गुरुवार सुबह मकान मालिक ने फोन पर दी।
उन्होंने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह व विधि विज्ञान प्रयोगशाला क्षेत्रीय इकाई के विशेषज्ञों व डाग स्क्वॉयड की टीम ने निरीक्षण किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
वाणिज्य कर विभाग के एसी मनीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि चोरी चांदी के जेवरात उठा ले गए हैं। इस मामले में नगर कोतवाली में तहरीर दे दी है। नगर कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।