फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Builders 20 million rupees scam in Mumbai

गोंडा के बिल्डर्स ने मुंबई में किया 20 करोड़ का घोटाला

Fri, 23 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 23 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Builders 20 million rupees scam in Mumbai
rupees note
मुंबई में रहने वाले गोंडा के एक बिल्डर्स ने मुंबई में 20 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। आरोपी बिल्डर्स की तलाश में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गौराचौकी के कोल्हई गरीब गांव में उसके पैतृक घर पर छापा मारा, मगर पुलिस को वहां कोई नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने आरोपी बिल्डर्स के गौराचौकी स्थित तीन बैंकों के खाते को सीज करा दिया है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र प्रांत की महानगरी मुंबई के कल्याण महात्मा फूले चौक पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर भूषन दाईमा ने बताया कि गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौराचौकी क्षेत्र के कोल्हई गरीब गांव का रहने वाला माजिद उर्फ गुड्डू बिल्डर है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर भूषन दाईमा के मुताबिक माजिद ने मुंबई में 500 लोगों से फ्लैट देने के लिए तकरीबन तीन करोड़ रुपये जमा कराए थे। उसके बाद से वह मुंबई से फरार हो गया। लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। न ही उन्हें फ्लैट मिला और न ही उनके रुपये ही वापस हुए। इस मामले में कल्याण के महात्मा फूले चौक पुलिस स्टेशन में माजिद उर्फ गुड्डू के खिलाफ जालसाजी और गबन की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दाईमा गुरुवार की देर रात अपने साथी एसआई अवनीश व चार आरक्षियों की टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने खोड़ारे पुलिस के साथ देर रात कोल्हई  गरीब गांव में माजिद के घर पर छापा मारा। मगर उन्हें वहां कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर दाईमा ने बताया कि अभी तक की तफ्तीश में 20 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। उन्होंने बताया कि यह कीमत 30 करोड़ रुपये भी हो सकती है।


इंस्पेक्टर दाईमा ने बताया कि शुक्रवार को माजिद के गौराचौकी स्थित सर्वूयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा केशवनगर, इलाहाबाद बैंक की शाखा बभनजोत व स्टेट बैंक की शाखा बभनजोत के खातों को सीज करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां से भी मोटी रकम का ट्रांजक्शन हुआ है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक केशवनगर के शाखा प्रबंधक एमए खान व इलाहाबाद बैंक बभनजोत के शाखा प्रबन्धक कुमार कुणाल ने खाता सीज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed