{"_id":"52e5867531f18b2465ba3633989dbb4e","slug":"breaking-trunk-carried-three-lakh-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिक्की तोड़कर उड़ाए तीन लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिक्की तोड़कर उड़ाए तीन लाख रुपये
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्टेशन रोड पर साहबगंज मोहल्ले में स्थित सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर शुक्रवार को गल्ला व्यवसायी के मुनीम की बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने तीन लाख रुपये पार कर दिए। इस मामले में पीड़ित ने नगर कोतवाली में उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस गल्ला व्यवसायी के मुनीम को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बरियापुरवा निवासी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मनकापुर के कोल्हार गांव का रहने वाला अजय यादव उनके यहां मुनीम का काम करता है।
नीरज के मुताबिक शुक्रवार को उन्होंने अपने मुनीम को तीन लाख 21 हजार एक सौ रुपये का चेक काटकर रुपये निकालने के लिए दिया था।
नीरज ने बताया कि उन्होंने अजय को रुपये निकालने के बाद नवीन गल्ला मंडी स्थित अपनी दुकान पर देने के लिए कहा था। अजय चेक लेकर बाइक से स्टेशन रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा गया।
करीब डेढ़ बजे वहां से रुपये निकालने के बाद वह लौटते समय साहबगंज मोहल्ले में स्थित सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर के कार्यालय पर रुक गया।
इसी बीच वहां बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने रुपये पार कर दिए। नीरज ने बताया कि अजय रुपये गायब होने पर शोर मचाने लगा तो सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर ने गेट बंद करा दिया और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी की जांच की, लेकिन रुपये नहीं मिले। इस मामले में नीरज ने नगर कोतवाली में उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है।
चौकी प्रभारी बड़गांव अरविंद शाही ने बताया कि तहरीर मिली है। गल्ला व्यवसायी के मुनीम अजय यादव को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।