फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bounty on SP MLA,s two brothers

सपा विधायक के दो भाइयों पर इनाम

Sat, 07 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 07 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
जयराम यादव हत्याकांड के आरोपी बलरामपुर सदर विधायक जगराम पासवान के दो भाइयों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा गांव के रहने वाले जयराम यादव की बीती छह मार्च को धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवनगर गांव के बाहर वाहनों की ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या कर दी गई थी। ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में जयराम के पिता ने बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के भाइयों अन्नू पासवान, अंगद पासवान व पप्पू पासवान के खिलाफ धानेपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन सत्ता की हनक के कारण पुलिस इसमें नामजद किए गए एक भी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जब जयराम के गांव के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगाया तो विधायक के एक भाई अन्नू ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। मगर पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की हिम्मत नहीं जुटा पाई।


अब विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस विधायक के भाइयों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने विधायक के दो भाइयों की गिरफ्तारी के लिए उन पर 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि जो भी व्यक्ति हत्या के इन आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करेगा या सूचना देगा, उसे इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed