फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Blew up 24 shops after looting

लूटपाट कर फूंकीं 24 दुकानें

Wed, 23 Sep 2015 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
इसके साथ ही जगह-जगह पटरी पर लगीं दुकानें, गुमटी व ठेले पलटकर फूंक दिए। हिंसक भीड़ को देखकर पुलिस को कदम पीछे खींचने पड़े। बाद में पीएसी, क्यूआरटी समेत कई थानों की फोर्स के साथ डीएम व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागकर हिंसक भीड़ को खदेड़कर स्थिति संभाली। घटना के कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना को लेकर शहर में तनाव व्याप्त है। देर रात तक विभिन्न इलाकों में पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं होतीं रहीं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर में धारा 144 लागू करने के साथ ही पुलिस-पीएसी तैनात कर दी है।
विज्ञापन



शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित गणेश प्रतिमा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बुधवार अपराह्न जुलूस निकल रहा था। शाम करीब चार बजे शहर के महराजगंज रोड पर दयानंदनगर मोहल्ले में एक धर्मस्थल के पास कुछ शरारती युवकों ने जुलूस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ उपद्रवियों ने महराजगंज रोड पर नाई की दुकान में आग लगा दी। हिंसक भीड़ ने एकता चौराहे व भरत मिलाप चौराहे पर मेडिकल स्टोर, ज्वैलरी शॉप समेत करीब 24 दुकानों में लूटपाट करके आग लगा दी। तमाम गुमटी व ठेले पलटकर फूंक दिए।

भारी उपद्रव और पथराव देख मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी कदम पीछे खींचने पड़े। बाद में डीएम अजय कुमार उपाध्याय, एएसपी रवींद्र सिंह समेत अन्य अफसर पीएसी, क्यूआरटी और दंगा निरोधक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जवानों ने आंसू गैस के गोले दागने के साथ ही कई राउंड हवाई फायरिंग करके हिंसक भीड़ को खदेड़ दिया।


इसके बाद भी देर रात तक विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर पथराव व आगजनी की खबरें आतीं रहीं। पथराव के कई लोग हुए हैं।
देर शाम तक डीएम अजय कुमार उपाध्याय व अन्य अफसर मौके पर डटे रहे। एडीएम त्रिलोकी सिंह ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू कर दी है। तनाव के मद्देनजर पुलिस जवानों को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed