{"_id":"58b85e904f1c1bc852830b99","slug":"bjp-bsp-candidate-agent-s-son-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एजेंट पर बसपा प्रत्याशी के बेटे का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा एजेंट पर बसपा प्रत्याशी के बेटे का हमला
amar ujala
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह चंपा नगर चौराहे पर विधानसभा गौरा से बसपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक के बेटे मंजूर मलिक ने भाजपा एजेंट पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भाजपा एजेंट ने हमले से बचने के लिए भागकर किसी तरह जान बचाई।
इस मामले में भाजपा एजेंट ने थाना खोड़ारे में विधानसभा गौरा के बसपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक के बेटे समेत अन्य के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना खोड़ारे क्षेत्र के पिपरा इस्माइल गांव के रहने वाले सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दिन 28 फरवरी को मतदान के दौरान वह विधानसभा गौरा से भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा का बूथ एजेंट बना था।
विज्ञापन
इसी से विधानसभा गौरा के बसपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक के बेटे मंजूर मलिक उससे रंजिश रखने लगे। भाजपा एजेंट सुनील के मुताबिक बुधवार की शाम वह चंपा नगर चौराहे पर एक दुकान पर मौजूद था इसी बीच मंजूर मलिक भी वहां पहुंचे।
मतदान को लेकर उनसे कहासुनी हो गई थी। मगर लोगों ने मामला शांत करा दिया। सुनील ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह चंपा नगर चौराहे पर एक चाय की दुकान पर गया था तभी वहां मंजूर मलिक भी अपने कई समर्थकों संग आ गए और रंजिशन लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिए। सुनील बताया कि किसी तरह से भागकर उसने जान बचाई। इसी बीच वहां दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए।
सूचना पर भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधानसभा गौरा के भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा ने सुनील के घर पहुंचकर जानकारी ली। इस मामले में सुनील कुमार वर्मा ने थाना खोड़ारे में विधानसभा गौरा के बसपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक के बेटे मंजूर मलिक व अन्य के खिलाफ मारपीट, बलबा व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।