{"_id":"5936db4c4f1c1b34539c88c0","slug":"birth-of-four-children-given-by-the-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता ने दिया चार बच्चों को जन्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसूता ने दिया चार बच्चों को जन्म
amar ujala
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय सीएचसी में मंगलवार दोपहर 12 बजे एक प्रसूता ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे ठीक हैं। बच्चों का वजन थोड़ा कम होने के चलते उन्हें इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय स्थित चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराने के लिए रेफर किया गया था। लेकिन परिवारीजन जिला चिकित्सालय जाने को तैयार नहीं हैं। चार बच्चों में तीन बेटे और एक बेटी है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिहा जमुनी निवासी चैतराम ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने अपनी पत्नी कंचन देवी को प्रसव के लिए सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया था। दोपहर में कंचन ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में तीन लड़का तथा एक लड़की है।
बता दें कि चेतराम व कंचन को पहले से ही तीन बच्चे हैं। मंगलवार को चार बच्चों का एक साथ जन्म होने से दंपती बहुत खुश हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया कि सभी बच्चे ठीक हैं। बच्चों का वजन कम होने के चलते उन्हें इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय स्थित चाइल्ड केयर यूनिट रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
लेकिन परिवारीजन एंबुलेंस मिलने के बाद भी जिला महिला चिकित्सालय के चाइल्ड केयर यूनिट नहीं गए। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि बच्चों को यदि उनकों सही इलाज नहीं मिला तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। सीएचसी में मौजूद संसाधनों के हिसाब से बच्चों की पूरी देखरेख की जा रही है। उधर उनके मां-बाप का कहना है कि बच्चों का इलाज यहीं पर होगा। सीएचसी अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया है।