फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Beaten to death by sticks

लाठियों से पीटकर हत्या

Sat, 22 Apr 2017 11:11 PM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 22 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते बाजार से लौट रहे वृद्ध की विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वृद्ध का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तथा उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम हसुआडोल निवासी प्यारे लाल ने बताया कि गुरुवार शाम उनके पिता संतराम (70) भतीजे अजय कुमार के साथ हरिहरगंज बाजार गए थे। संतराम ने अजय को वापस घर भेज दिया तथा कुछ देर में घर लौट आने की बात कही।
विज्ञापन


देर रात तक जब संतराम घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। प्यारेलाल का आरोप है कि रात में पाननकुइंया जाने वाले रास्ते पर नाले के पास उन लोगों ने पिता संतराम के चीखने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर यह लोग टार्च की रोशनी में मौके पर पहुंचे। प्यारेलाल का कहना है कि उन्होंने देखा कि उनके पिता को गांव के ही नानबाबू तथा उनके दो बेटे वंशराज व जवाहिर लाठी डंडे से पीट रहे थे। परिजनों को देखते ही विपक्षी मौके से भाग निकले।


गंभीर रुप से घायल संतराम को जब परिजनों ने उठाने की कोशिश की तो गंभीर रुप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। प्यारेलाल ने मामले की तहरीर देहात थाने में दी है। थानाध्यक्ष आरएस तिवारी ने बताया कि प्यारेलाल की तहरीर पर जवाहिर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed