फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Beaten by car dragging SDO

गाड़ी से खींचकर एसडीओ को पीटा

Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
 जिले में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह जहां जी चाहे किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट कर सकते हैं। बुधवार देर शाम वाक्सा पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ बिजली दफ्तर से  घर जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में कुछ दबंगों ने पहले एसडीओ की गाड़ी रुकवाई और गाड़ी में बैठे एसडीओ को नीचे उतारकर उनके साथ मारपीट की। लोग जब तक कुछ समझ पाते, एसडीओ के साथ मारपीट करने वाले लोग वहां से फरार हो गए। एसडीओ की ओर से पूरे मामले की एफआईआर कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है।।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि टाउन एरिया के एसडीओ हर्ष कुमार रस्तोगी बुधवार की शाम एक्सईएन अशोक यादव से मिलने के बाद विभाग की गाड़ी से अपने घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह बिजली दफ्तर जाने वाली रोड पर मुख्य अभियंता आवास के सामने पहुंचे कि वहां पहले से घात लगाए खड़े कुछ लोगों ने एसडीओ की गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद गाड़ी के भीतर बैठे एसडीओ को नीच खींच लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

बतौर एसडीओ उनके शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोग गाड़ी के पास पहुंचते उनके साथ मारपीट करने वाले लोग वहां से भाग निकले।     एसडीओ हर्ष कुमार रस्तोगी ने बताया कि बीते दिनों महराजगंज मोहल्ले में एक व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा उन्होंने दर्ज कराया था। जिसके बाद जिस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, उसने उन्हें देख लेने की धमकी थी।

इसलिए हो सकता है इस पूरी घटना के पीछे उसी व्यक्ति को रोल हो। फिलहाल एसडीओ हर्ष कुमार रस्तोगी की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार को इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीओ के बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच की।       

    
टाउन एरिया के एसडीओ हर्ष कुमार रस्तोगी के साथ बुधवार की शाम हुई मारपीट के मामले में मुख्य अभियंता आरके श्रीवास्तव ने पुलिस कप्तान से बात करके मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मुख्य अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से विभागीय कर्मचारियों के मनोबल में गिरावट आ जाती है। जिससे विभागीय काम प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed