{"_id":"58430c004f1c1be665de8919","slug":"assault-and-arson-to-dispute-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद को लेकर मारपीट व आगजनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद को लेकर मारपीट व आगजनी
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद जलाए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा चौराहा बाजार में शनिवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मामले में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व आगजनी हुई। घटना में एक सपा नेता घायल हो गया। दोनों पक्षों ने गौरा थाने में तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता रंगीलाल यादव गौरा चौराहे पर शनिवार दोपहर कांशीराम यादव के होटल में चाय पी रहे थे। इसी बाजार में जगराम वर्मा से रंगीलाल यादव का जमीन का विवाद चल रहा है। रंगीलाल के मुताबिक होटल से निकलते ही जगराम वर्मा के समर्थकों ने लोहे की सरिया से उन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर छीन लिया।
जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि रंगीलाल ने दहशत फैलाने के लिए लाइसेंसी असलहा लहराया और इसी वजह से मारपीट हुई। रंगीलाल के घायल होते ही उनके सैकड़ों समर्थकों ने जगराम वर्मा के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
गुस्साए समर्थकों ने जगराम वर्मा की एसयूवी व बाइक को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। पास में ही खड़ी दूसरी एसयूवी व ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बवाल से लोगों ने दुकानें बंद कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी नीतेश सिंह तथा एसडीएम सदर जेपी सिंह ने मामले का जायजा लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष गौरा चौराहा अमरनाथ यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। लाइसेंसी रिवाल्वर छीने जाने की बात उनके संज्ञान में नहीं है।