{"_id":"5cb9fae5bdec22144631a40a","slug":"arrested-son-of-former-mla-in-rape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार
Fri, 19 Apr 2019 10:14 PM IST
रमेश रमेश
Amarujala Bureau/Gonda
Amarujala Bureau/Gonda
Published by: रमेश रमेश
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने युवती के संग दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व विधायक के बेटे को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। करीब एक माह पहले युवती अपने पिता का इलाज कराने पूर्व विधायक के घर के पास स्थित एक नर्सिंग होम आई थी। पिता ने पुत्री को पूर्व विधायक के बेटे से पारिवारिक संबंध होने के कारण अपनी बेटी को उनके घर पर बिठा दिया था और इलाज कराने चले गए थे। इसी बीच पूर्व विधायक के बेटे ने उसके संग दुष्कर्म किया और किसी से न बताने की धमकी दी। इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली नगर में दुष्कर्म, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नगर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि थाना तरबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपने पिता संग बीती 26 मार्च को पूर्व विधायक रघुराज प्रसाद उपाध्याय के घर के समीप स्थित नर्सिंग होम में अपने पिता का इलाज कराने के लिए आई थी। पिता ने उसे पूर्व विधायक के बेटे से पारिवारिक संबंध होने के कारण उनके घर बिठा दिया था।
युवती का आरोप है कि पूर्व विधायक के बेटे अभिषेक उपाध्याय ने उसके संग दुष्कर्म किया और इसके बारे में किसी से न बताने की धमकी दी। युवती ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती सुनाई। इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली नगर में पूर्व विधायक के बेटे अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल ने बताया कि चौकी प्रभारी इनकैन अमर सिंह ने शुक्रवार को आरोपी अभिषेक उपाध्याय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।