{"_id":"5b1582ab4f1c1b6c4d8b4b7b","slug":"91528136363-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों के अंतराज्यीय गिरोह का भांडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरों के अंतराज्यीय गिरोह का भांडाफोड़
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोरों के अंतर राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
गोंडा। जिले में चलाए जा रहे ऑलआउट अभियान के तहत धानेपुर पुलिस व स्वाट टीम ने वाहन चोरों के अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की एक इनोवा व टाटा इंडिगो के साथ एक लैपटॉप,14 मोबाइल फोन व भारी मात्रा में नशीली दवाई बरामद हुई हैं।
जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में 21 अप्रैल को बदमाशों ने एक इनोवा कार लूट लिया था। वारदात के समय वाहन चालक को नशीली दवा खिलाकर बदमाश कार लेकर भाग निकले थे।
इसी तरह से कोतवाली देहात क्षेत्र में भी एक इंडिगो कार लूटी गई थी। इन दोनों घटनाओं का तरीका एक होने के कारण इसका खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। एसपी लल्लन सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मणिलाल पाटीदार को इस मामले के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया क ि शनिवार को पता चला कि धानेपुर थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के सदस्य मौजूद हैं। इस पर एएसपी के नेतृत्व में धानेपुर पुलिस व स्वाट टीम ने थाना क्षेत्र के बग्गीरोड कस्बे में छापा मारकर दो आरोपियों को धर दबोचा।
पकडे गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने इनोवा व टाटा इंडिगो कार समेत एक लैपटॉप,14 मोबाइल फोन व 877 नशीली दवाईयों की टेबलेट का जखीरा बरामद किया है।
सोमवार को एसपी लल्लन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस गिरोह का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कर्ताराम व रामकरन धानेपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ रामचरन गांव के रहने वाले हैं।
रामकरन इस गिरोह का सरगना है और वह जहरखुरानी के मामले में बंगलुरू में भी जेल जा चुका है। इनके गिरोह का तीसरा सदस्य मनोज सिंह इसी थाना क्षेत्र के कुतुबगंज बाजार का रहने वाला है मगर वह छापेमारी की जानकारी पाकर फरार हो गया। मनोज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में धानेपुर एसओ अतुल चतुर्वेदी, स्वाट टीम प्रभारी संदीप दूबे,एसआई आशीष कुमार,कुंज बिहारी तिवाररी,विनोद कुमार पांडेय,गिरिजेश राय,अभिमन्यू गुप्ता,मुकेश शर्मा,शिवजीत यादव,रामसुभाष यादव,अजय पांडेय,राजू सिंह,ह्रदयनरायण दीक्षितव अमितेश सिंह शामिल रहे।
एसपी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह लखनऊ से किराए पर वाहन को बुक कराते थे और घाघरा व जरवल के आसपास ढाबे पर खाना खाने के दौरान वाहन चालक को नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर देते थे और वाहन लेकर चंपत हो जाते थे।
एसपी ने बताया कि दोनों ने कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में भी वारदात करने की बात कबूली है। वहां की पुलिस से इनका क्राइम रिकार्ड मंगाया जाएगा। दोनों आरोपियों ने ट्रेनों में 60 से 70 जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूल की है।