फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अधूरे शौचालय टैंक में गिरकर मासूम की मौत

अधूरे शौचालय टैंक में गिरकर मासूम की मौत

Sat, 11 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
अधूरे शौचालय टैंक में गिरकर मासूम की मौत
करनैलगंज (गोंडा)। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम मलौना चाइन पुरवा में अधूरे पड़े शौचालय के टैंक में गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। टैंक करीब चार माह पूर्व बनाया गया था। शौचालय अभी प्रयोग नहीं हो रहा था। शौचालय के गड्ढ़े पर ढक्कन नहीं ढाला गया था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह राम इंदर का पुत्र दद्दन ( 3) खेलते खेलते शौचालय टैंक के पास पहुंच गया और खेलते समय अचानक टैंक में गिर गया। जिसमें भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर दरोगा मनोज कुमार सिंह मयफोर्स पहुंचे। मगर मृतक बच्चे के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों ने शव का पंचनामा करवाकर उसे दफन कर दिया गया है। एसडीएम रमाकांत वर्मा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed