{"_id":"5cb0cfdcbdec22146555a032","slug":"81555091420-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के लिए रोकने पर उड़न दस्ते से बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के लिए रोकने पर उड़न दस्ते से बदसलूकी
विज्ञापन

गोंडा। गोंडा-अयोध्या रोड पर दर्जीकुआं के पास शुक्रवार को चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता के पुलिस कर्मियों ने एक लग्जरी गाड़ी को रोका तो गाड़ी में सवार लोग बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके हाकी व लाठी लेकर नीचे उतर आए और टीम के लोगों से बदसलूकी की।
15 मिनट तक चले विवाद के बाद लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। हालांकि उड़नदस्ता के मजिस्ट्रेट ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
शुक्रवार की दोपहर गोंडा-अयोध्या रोड पर दर्जीकुआं के पास उड़नदस्ता के लोग वाहनों की चेगिं कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रही एक लग्जरी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी आगे बढ़ गई। टीम के एक सिपाही ने उसे रोकने के लिए आवाज लगाई तो गाड़ी के सवार लोगों ने गाड़ी तो रोक दी।
मगर हाकी व लाठी लेकर गाड़ी से नीचे उतरे और टीम से बदसलूकी करने लगे। 15 मिनट तक चले विवाद के बाद लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। हालांकि उड़नदस्ता के मजिस्ट्रेट ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मगर इसका वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव से पहले सरकारी कर्मियों से दबंगई की चर्चा बढ़ गई है। कोतवाल देहात राजनाथ सिंह ने बताया कि वायरल वीडियों को संज्ञान में लिया गया है।
इसकी जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि उड़नदस्ता के मजिस्ट्रेट ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मगर मामले की जांच कराई जाएगी।