फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रक में घुसी बाइक, बाप बेटे की कुचलकर मौत

ट्रक में घुसी बाइक, बाप बेटे की कुचलकर मौत

Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में घुसी बाइक, बाप बेटे की कुचलकर मौत

विज्ञापन
ट्रक में घुसी बाइक, पिता-पुत्र की मौत

इटियाथोक। नौवगांव के मोड़ पर बुधवार को एक बाइक सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक में घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की एक साथ मौत हो गई। बाइक सवारों का बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी एक पान की गुमटी से टकरा गया जिससे गुमटी दुकानदार भी घायल हो गया।

हादसे को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक के पहिए के बीच फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला।

इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर गजाधर निवासी जनार्दन उपाध्याय (55) अपने बेेटे विद्यापति उपाध्याय (38) के साथ गोंडा जाने के लिए बुधवार की शाम को बाइक से निकले थे। बाइक विद्यापति चला रहा था।
विज्ञापन


वह नौवगांव तिराहे से गोंडा बलरामपुर मार्ग पर गोंडा की तरफ मुड़े ही थे कि सीमेंट लदा ट्रक सामने आ गया। विद्यापति ट्रक को देख नहीं सका और बाइक लेकर ट्रक के बीच में घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बाप बेटे बुरी तरह से कुचल गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाइक सवारों को देख ट्रक चालक ने ट्रक को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी एक पान की गुमटी से जा टकराया। ट्रक के टकराने से नौवागांव का रहने वाला गुमटी दुकानदार प्रदीप तिवारी भी घायल हो गया।


इस हादसे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलने पर इटियाथोक पुलिस मौके पर पहुंची तो शव ट्रक के पहिए के बीच में फंसे हुए थे। इस पर जेसीबी मशीन बुलाकर दोनो बाप बेटे के शवों को बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed