फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12.700 रुपए नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी

12.700 रुपए नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी

Sat, 23 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
12.700 रुपए नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
12 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी
दो गांवों के तीन घरों में की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
झंझरी/खरगूपुर। दो गांवों के तीन घरों से शुक्रवार रात चोरों ने 12 हजार नकदी, सोने-चांदी के गहने व कपड़े पार कर दिए। इस मामले में थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना खरगूपुर क्षेत्र के सुसगवां गांव के मजरे तिलोरी पुरवा के रहने वाले मोतीलाल ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने ससुराल गया था, उसकी पत्नी घर में अकेली थी तभी देर रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में संदूक में रखी आठ हजार रुपए नकदी, सोने की नथुनी, कील, झाला, चांदी की पायल, पावजेब, कपडे व अनाज लेकर चंपत हो गए। मोतीलाल ने चोरी गए समान की कीमत एक लाख रुपए बताई है। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। दूसरी घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के नए पुरवा के रहने वाले रामकिशोर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की देर रात चोर घर में घुस आए और कमरे में संदूक में रखी चार हजार रुपए नकदी, तीन हजार रुपए के सोने की नथुनी, कील व कपड़े लेकर फरार हो गए। इसी के बाद चोरों ने इसी गांव के रामशंकर कनौजिया के घर से 3700 रुपए नकदी सोने की टप्स, पायल व बिछिया लेकर भाग निकले। चोरों ने इसी गांव के रामकृपाल यादव के घर से सोने का टप्स, झुमका, हार व पायल लेकर फरार हो गए। रामकिशोर मिश्र ने कोतवाली देहात में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed