फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दुष्कर्म की नीयत से महिला को पटका, हाथ टूटा

दुष्कर्म की नीयत से महिला को पटका, हाथ टूटा

Wed, 04 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म की नीयत से महिला को पटका, हाथ टूटा
रेप का विरोध करने पर महिला का हाथ तोड़ा
विज्ञापन

परसपुर गोंडा। थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव में खेत को गयी एक महिला के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारापीटा। इसमें उसका हाथ टूट गया। महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी तथा हाथ तोड़ देने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव की एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम 7 बजे उसकी बहू खेत को गई थी। वहां पर पहले से ही घात लगाये बैठे कुछ लोगों ने उसकी बहू को दुष्कर्म करने की कोशिश की। बहू ने विरोध किया तो सभी ने उसे मारापीटा। जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। शोर मचाने पर पांचों आरोपी भाग निकले। महिला का पति बाहर रहता है। पीड़ित महिला के सास की तहरीर पर अनिल, सोनू, भवानीभीख, बब्लू तथा अशोक के खिलाफ देर शाम मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। थानाअध्यक्ष परसपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का डाक्टरी परिक्षण करवा कर पांचों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed