{"_id":"5ae353cd4f1c1ba0098b6bcb","slug":"51524847565-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर-चोर कह कर युवक की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर-चोर कह कर युवक की पीट-पीट कर हत्या
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर बताकर युवक की पीटकर हत्या
गोंडा। चोर-चोर का शोर मचा कर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देख गांव के लोग फरार हो गए। गांव में सन्नाटा छाया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना कटरा बाजार अंतर्गत कौड़हा जगदीशपुर के मजरा तमंचेपुर टेपरा में गुरुवार की रात करीब दो बजे गांव के ही कुछ लोगों के गांव में चोर आने का शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की ग्रामीणों ने लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से जमकर पिटाई कर दी। बताते हैं कि दो बजे से रात से सुबह चार बजे तक युवक की जमकर पिटाई की गई।
इससे वह मरणासन्न हो गया। किसी ने इसकी सूचना थाना कटरा बाजार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तड़पता देखा। कटरा पुलिस ने तहकीकात शुरू की। घायल युवक द्वारा बार-बार पानी की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा उपचार के बजाय उसको पानी पिला दिया गया। पानी पिलाने के तत्काल बाद की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सोनू पुत्र शंकर सरन निवासी सुमेरपुर के रूप में की गयी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष कटरा बाजार भारत यादव ने बताया कि चोरी के मामले की कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई। दूसरी ओर मृतक युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों मोहर्रम अली, बेचू व रिजवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी करनैलगंज जटाशंकर राव ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हत्या के बाद गांव में फैला सन्नाटा
युवक की हत्या करने के बाद जब गांव में पुलिस पहुंची तो गांव वासी फरार हो गए। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। कोई व्यक्ति यह नहीं कहने आया कि मृतक युवक चोरी करने आया था या चोरी करके सामान लेकर जा रहा था।
पुलिस को मौके पर इस तरह के कोई सबूत ही नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि पिटाई करने व हत्या करने वालों के घर व रिश्तेदारी में दबिश दी जा रही है।