फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्वच्छता के संकल्प से बदली स्कूल की तस्वीर

स्वच्छता के संकल्प से बदली स्कूल की तस्वीर

Sun, 27 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के संकल्प से बदली स्कूल की तस्वीर
स्वच्छता के संकल्प से बदली स्कूल की तस्वीर
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल में अपने खर्च पर बनवाया शौचालय
उमानाथ तिवारी
गोंडा। विश्व पर्यावरण दिवस पर लिए गए स्वच्छता के संकल्प को भले ही लोगों ने औपचारिकता समझ कर भुला दिया हो, लेकिन तरबगंज के रहने वाले एक युवक ने इस संकल्प को आत्मसात कर अपने क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। बच्चों को खुले में शौच करते जाता देख इस युवक ने स्कूल में शौचालय निर्माण कराने का न सिर्फ संकल्प लिया, बल्कि दो माह के भीतर ही उसे पूरा कर दिखाया। अपने निजी खर्च पर युवक ने स्कूल मेें दो शौचालय का निर्माण करा उसे बच्चों को सौंप दिया है। इस कार्य से प्रभावित होकर बेसिक शिक्षा मंत्री ने युवक को स्कूल गोद देकर देखभाल की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विश्व पर्यावरण दिवस के दिन तरबगंज के ढोढ़ेपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल ने अफसरों, कर्मचारियों व आम जनमानस को स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया था। संकल्प लेने वालों में तरबगंज बाजार में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान करने वाले घनश्याम जायसवाल भी शामिल थे। सीडीओ ने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करते हुए खुले में शौच न जाने की अपील की थी। सीडीओ की यह अपील घनश्याम के मन में बैठ गई और उसने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करने की शपथ ले ली।
विज्ञापन

घनश्याम के मुताबिक दूसरे दिन वह किसी काम से प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर के पास से गुजर रहे थे तो उनकी निगाह खुले में शौच के लिए जाते बच्चों पर पड़ी। इसकी जानकारी करने के लिए वह स्कूल पहुंचे तो विद्यालय में मौजूद शिक्षिकाओं ने बताया कि स्कूल में शौचालय नहीं हैे। घनश्याम ने इस दिक्कत को दूर करने की ठान ली। उन्होंने दूसरे ही दिन से अपने निजी खर्च से स्कूल में शौचालय का निर्माण शुरु करा दिया। घनश्याम ने बताया कि उन्होंने स्कूल में दो शौचालय का निर्माण कराया है और दोनों ही स्कूल को सौंप दिया है। स्कूल की सुरक्षा के लिए घनश्याम ने वहां एक लोहे का गेट भी लगवाया है। स्वच्छता के साथ-साथ वह पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी पूरा कर रहे हैं। अब तक वह 25 स्कूलों में पौधरोपण कर पर्यावरण की मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। घनश्याम का कहना है कि करीब सौ स्कूलों में पौधरोपण का उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोद लिया स्कूल
बेसिक शिक्षा मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल की अनुमति के बाद घनश्याम ने इस स्कूल को गोद लिया है। वह अब इस स्कूल की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। शनिवार को जिले के दौरे पर आईं बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र देकर घनश्याम ने स्कूल को गोद लेने की इच्छा जताई थी। घनश्याम के प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री अनुपमा जायसवाल ने घनश्याम को स्कूल गोद देने के लिए बीएसए को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed