फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गैर इरादतन हत्या में बाप-बेटे समेत पांच लोगों को दस-दस साल की कैद

गैर इरादतन हत्या में बाप-बेटे समेत पांच लोगों को दस-दस साल की कैद

Fri, 15 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या में बाप-बेटे समेत पांच लोगों को दस-दस साल की कैद

विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या में बाप-बेटे समेत पांच को दस साल की कैद

गोंडा। गैर इरादत हत्या के आरोपी बाप-बेटे समेत पांच लोगों को अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ संजय कुमार शुक्ल ने दस-दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी अभियुक्तों पर पांच-पांच हजार जुर्माना भी किया है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद रजा के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के केशवजोत गांव के मजरे गुलजार पुरवा के रहने वाले रुपेश कुमार पुत्र हरि सिंह ने 06 जून 2013 को कोतवाली देहात में अपने गांव के ही रहने वाले श्रीनाथ पुत्र महादेव उसके बेटे विजय उर्फ बब्लू, अजय उर्फ विक्की, रवीन्द्र उर्फ लल्ला व संतोष पुत्र माधव निवासी वेनपुरवा कोतवाली देहात के खिलाफ बलबा, मारपीट व गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जिसमें कहा गया कि 06 जून 2013 को श्रीनाथ अपने बेटों व साथी के साथ लाठी-डंडा सरिया लेकर उसके घर पर चढ़ आए और अभद्रता करते हुए उसकी मां कमला देवी पत्नी हरि सिंह, सूरजपाल, सुन्दरपती व दादी राजपति पत्नी रामलगन को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी राजपति की इलाज के दौरान लखनऊ में 21 जून 2013 को मौत हो गई। सत्र परीक्षण के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता ने अदालत पर गवाहों का बयान कराया। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ ने गवाहों के बयान को सुनने व पत्रावली का अवलोकर करने के बाद अभियुक्त श्रीनाथ, विजय उर्फ बब्लू, अजय उर्फ विक्की, रवीन्द्र उर्फ लल्ला व संतोष को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार देते हुए दस-दस साल के सश्रम कारावास की सजा व पांच-पांच हजार के अर्थदंड सेे दंडित किया है।

अर्थदंड अदा न करने की दशा में प्रत्येक अभियुक्त को छह-छह माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed