{"_id":"5a33f5294f1c1bc45b8bc1fc","slug":"31513354537-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारपीट कर बदमाशों ने छीनी नकदी व फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को मारपीट कर बदमाशों ने छीनी नकदी व फोन
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को पीटकर बदमाशों ने नकदी व फोन छीना
गोंडा। गोंडा-डेहरास मार्ग पर रेशम फार्म के समीप गुरुवार रात घर जा रहे एक युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और मारपीटकर एक हजार नकद, घड़ी व मोबाइल फोन छीन लिया।
इस मामले में युवक ने कोतवाली देहात में बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ामले की जांच कर रही है। थाना परसपुर क्षेत्र के लौहंगपुर गांव के मजरे भगवानदीन पुरवा के रहने वाले अर्जुन कुमार पाल ने बताया कि वह शहर के पंत नगर में एक कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर है।
अर्जुन के मुताबिक गुरुवार की रात काम समाप्त करने के बाद वह साइकिल से अपने घर जा रहा था, रास्ते में गोंडा-डेहरास मार्ग पर रेशम फार्म के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीटकर उससे एक हजार रुपए नकदी, घड़ी व मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
इस मामले में अर्जुन कुमार पाल ने कोतवाली देहात में बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।