{"_id":"5a13075c4f1c1bd0408b7d2c","slug":"31511196508-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता को शर्मसार कर विकलांग ने सात वर्ष की मासूम से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानवता को शर्मसार कर विकलांग ने सात वर्ष की मासूम से किया रेप
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकलांग ने सात वर्ष की मासूम से किया रेप
गोंडा। ट्रेन में भीख मांगने वाले एक विकलांग भिखारी को मानवता के नाम पर अपने घर में आश्रय देना एक रिक्शा चालक को भारी पड़ गया। मानसिक विकृति के शिकार भिखारी ने मानवता को कलंकित करते हुए रिक्शा चालक की बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विकलंाग को गिरफ्तार कर लिया है। रिक्शा चालक ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला लक्ष्मण (40) एक पैर से विकलांग है और ट्रेन में भीख मांगने का काम करता है। रविवार की शाम को वह गोंडा रेलवे स्टेशन पर भीख मांग रहा था। रात होने पर ठंढ से सिकुड़ रहे लक्ष्मण की मुलाकात एक रिक्शा चालक से हो गई।
विज्ञापन
रिक्शा चालक के मुताबिक लक्ष्मण ने रात में रुकने के लिए उससे आश्रय मांगा तो उसे विकलांग जानकर वह उसे अपने घर ले आया। रात में खाना खिलाने के बाद रिक्शा चालक ने लक्ष्मण को घर में ही सोने की जगह दे दी।
देर रात लक्ष्मण के मन में हैवानियत जाग उठी और उसने मानवता को शर्मसार करते हुए रिक्शा चालक की सात साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बेटी के चीखने की आवाज सुनकर रिक्शा चालक की आंख खुली तो विकलांग की हरकत देखकर उसके होश उड़ गए।
रात में ही उसने इसकी सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर पंहुचे एसएसआई विनोद कुमार सरोज ने आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आए। इस मामले में रिक्शा चालक ने आरोपी लक्ष्मण के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई विनोद सरोज ने बताया कि बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।