फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2 लाख रुपए नहीं मिले तो विवाहिता को मारने का प्रयास

2 लाख रुपए नहीं मिले तो विवाहिता को मारने का प्रयास

Mon, 13 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
2 लाख रुपए नहीं मिले तो विवाहिता को मारने का प्रयास

विज्ञापन
2 लाख के लिए विवाहिता को मारने का प्रयास

परसपुर । दहेज में दो लाख रुपए, बाइक व सोने की चेन नहंीं मिली तो ससुराल वालों ने विवाहिता का करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। मगर वह जान बचाकर ससुराल से भाग निकली। पीड़ित महिला ने थाना परसपुर में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना परसपुर क्षेत्र के मरचौर गांव के मजरे पूरे भया मधईपुर कुर्मी चौराहा भौरीगंज रोड निवासिनी संगीता पत्नी रमाशंकर ने थाना परसपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी 31 मई 2017 को ज्ञानचंद के बेटे रामशंकर के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी में दान दहेज दिया था। ससुराल पहुंचने पर वहां के लोगों ने कम दहेज लाने का ताना देते हुए 2 लाख नकद, बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रताडना के बारे में उसने अपने पिता को बताया। पिता ने बेटी के ससुराल वालों को समझाया। मगर उसके बाद ससुराल वालों ने उसे और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। संगीता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे मार डालने की धमकी दी। संगीता के मुताबिक 04 सितम्बर को ससुराल वालों ने करंट लगा कर उसे मार डालने का प्रयास किया। मगर वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकली।


संगीता ने थाना परसपुर में पति रमाशंकर, सास बिटाना, श्वसुर ज्ञानचंद, उमाशंकर व जेढ़ लल्लू उर्फ दिलजले के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed