फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   23 thousand rupees stolen from bike's diggi

उचक्कों ने डिग्गी से उड़ाए 23 हजार रुपये

Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
23 thousand rupees stolen from bike's diggi
बालपुर बाजार में गुरुवार की दोपहर एक बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 14 हजार रुपये व एक व्यक्ति का पर्स पार कर दिया। जिसमे 9 हजार रुपये व एटीएम व आधार कार्ड रखा था।
विज्ञापन


थाना कटरा बाजार क्षेत्र के बंजरिया गांव के रहने वाले अख्तर हुसैन ने बताया कि वह अपने छोटे भाई अनवर हुसैन के साथ गुरुवार की सुबह रुपए निकालने के लिए बाइक से इलाहाबाद बैंक की शाखा बालपुर आया था।
विज्ञापन


यहां बैंक से 14 हजार रुपये निकालने के बाद उसे बाइक की डिग्गी में रखने के बाद पास की दुकान पर पैनकार्ड का फार्म भरने लगा। इसी बीच उचक्कों ने बाइक की डिग्गी तोड़कर उसमें रखे 14 हजार रुपये व बैंक पासबुक पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ही छिटनापुर गांव के मजरे नंदापुरवा के रहने वाले उमाशंकर मिश्र गुरुवार सुबह बालपुर बाजार लखनऊ जाने को बस पकड़ने आया था। यहां बस में चढ़ते समय उचक्के ने उसका पर्स पार कर दिया।


उमाशंकर ने बताया कि पर्स में 9 हजार रुपये नकदी, आधार कार्ड व एटीएम कार्ड रखा था। इस मामले में उमाशंकर मिश्र व अख्तर हुसैन ने बालपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed