{"_id":"5c6ecef7bdec2259c006a960","slug":"21550765815-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपए व बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख रुपए व बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख रुपये व बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को मार डाला
गोंडा। करनैलगंज के शीशामऊ गांव में दहेज में दो लाख रुपये व बाइक नहीं मिली तो ससुराल वालों ने विवाहिता को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विवाहिता के पिता ने कोतवाली करनैलगंज में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
करनैलगंज के हरिगवां गांव निवासी शिवकुमार शुक्ल ने कोतवाली करनैलगंज में गुरुवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने मई 2018 में अपनी बेटी राधा (20) की शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के शीशामऊ गांव निवासी शिव अधार दुबे के बेटे अजय कुमार दुबे से की थी।
शादी के दो माह तक सब कुछ ठीकठाक रहा। मगर उसके बाद से पति अजय, ससुर शिव आधार व सास मंजू देवी दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगीं। इसके लिए ससुुराल वाले राधा पर दबाव बनाने के साथ ही उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
शिवकुमार के मुताबिक राधा ने प्रताड़ना की सूचना उन्हें फोन पर दी तो वह रिश्तेदारों के साथ राधा की ससुराल गए। वहां ससुराल वालों से बेटी को प्रताड़ित न करने मिन्नतें की। मगर ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर राधा को गुरुवार को मार डाला।
शिवकुमार शुक्ल ने कोतवाली करनैलगंज में पति अजय कुमार दुबे, ससुर शिवआधार दुबे व सास मंजू देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।