फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गाड़ी भिड़ंत में जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला, पीटा

गाड़ी भिड़ंत में जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला, पीटा

Sun, 10 Feb 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी भिड़ंत में जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला, पीटा
बहराइच जिला पंचायत अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


गोंडा। बहराइच के जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना बाल्मीकि परिवार के साथ रिस्तेदारी में अंबेडकर नगर गए थे। वहां से शुक्रवार की देर रात वह गोंडा के रास्ते परिवार के साथ बहराइच लौट रहे थे।

गोंडा-बहराइच मार्ग पर मल्लापुर गांव के पास एक बारातियों से भरी जीप ने जिपं अध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मार दी। जीप का पीछा करते हुए जिपं अध्यक्ष जेठपुरवा गांव के मजरे गोसाईं पुरवा पहुंचे तो वहां जीप सवार बारातियों से कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। हमलावरों ने जिपं अध्यक्ष समेत गनर व चालक को जमकर पीटा और 32 हजार की नकदी छीन ली। मामले में जिंप अध्यक्ष ने थाना कौड़िया में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच जनपद के रिसिया थाना क्षेत्र के अचरौरा गांव के रहने वाले नदीम मन्ना बाल्मीकि जिला पंचायत अध्यक्ष है। नदीम मन्ना बाल्मीकि के मुताबिक वह अपनी गाड़ी से परिवार को लेकर चालक अखिल कुमार निवासी कासिमपुरा बहराइच, सरकारी गनर राघवेन्द्र प्रताप पासवान निवासी मेंहदीपुर बाजार के साथ अंबेडकर नगर रिस्तेदारी में गए थे।

वहां से शुक्रवार की देर रात लौटते समय गोंडा-बहराइच मार्ग पर मल्लापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी इमरती विसेन गांव में जीप सवार बारातियों ने पीछे से गाड़ी में टक्कर मार दी, जब उन्होंने जीप रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।

नदीम मन्ना ने बताया कि जीप का पीछा करते वह कौड़िया थाना क्षेत्र के जेठपुरवा गांव के मजरे गोसाईं पुरवा पहुंचे। वहां जीप सवार लोगों से कहासुनी हो गई। इसी बीच शोर सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर निकल और उनपर हमला कर दिया।

हमले के दौरान उनके सरकारी गनर राघवेन्द्र प्रताप ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। मगर हमलावरों ने सभी को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।


जिपं अध्यक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनसे 32 हजार रुपये छीन लिए। जिपं अध्यक्ष नदीम मन्ना बाल्मीकि ने थाना कौड़िया में गोसाई पुरवा के रहने वाले बजंरगी गोस्वामी समेत अन्य के खिलाफ मारपीट छिनैती व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष कौड़िया विनय कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed