{"_id":"5a43cbd74f1c1b1f168b587d","slug":"21514392535-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवकों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात युवकों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर फेंका तेजाब
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अज्ञात युवकों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर फेंका तेजाब
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के खैरा भवानी मंदिर के पास बुधवार की देर शाम को अंधेरे में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने झाड़फूंक करने वाले एक बुजुर्ग पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले में बाबा गंभीर रूप से झुलस गया।
तेजाब फेंकने के बाद हमलावर युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोगों ने बाबा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल का कहना है कि जानकारी मिली है। मौके पर सिपाहियों को भेजा गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के दत्त नगर विसेन गांव का रहने वाले राहुल ने बताया कि उसके बाबा नान्हू उर्फ गुलतहे बाबा (70) बुधवार की देर शाम को बाजार से घर लौट रहे थे। वह खैरा भवानी मंदिर के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बुजुर्ग नान्हू पर तेजाब से हमला कर दिया।
विज्ञापन
तेजाब फेंकने के बाद युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। तेजाब से नान्हू का चेहरा गंभीर रुप से झुलस गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाबा को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। राहुल ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर सिपाहियों को भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।