{"_id":"5cdeecb3bdec220779075038","slug":"201558113459-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से टकराकर बोलेरो पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजली के खंभे से टकराकर बोलेरो पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना (गोंडा)। उतरौला मार्ग पर देवरिया अलावल के पास एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ती हुई पलट गई। जिससे बोलेरो में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो युवकों का इलाज चल रहा है।
थाना मोतीगंज क्षेत्र के बनकटी सूर्य बली सिंह गांव के मजरा बढ़या के रहने वाले दीनानाथ (22) बृहस्पतिवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में एक निमंत्रण में गए थे। वहां से देर रात लौटते समय रास्ते में वह हादसे में घायल हो गया। उसके गांव के साथी अभिषेक (28), संतोष कुमार (35) व अजय कुमार (25) उसी गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो मांगकर उसे इलाज के लिए मुख्यालय ले जा रहे थे। तभी उतरौला मार्ग पर देवरिया अलावल के पास बोलेरो बिजली के खंभे से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दीनानाथ को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभिषेक, संतोष कुमार, अजय कुमार का इलाज चल रहा डै। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।