फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ग्राहक सेवा केंद्र संचालक 22 लाख लेकर फरार

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक 22 लाख लेकर फरार

Thu, 30 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक 22 लाख लेकर फरार
तरबगंज (गोंडा)। भारतीय स्टेट बैंक के एक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक उपभोक्ताओं के करीब 22 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। 15 दिन पहले दर्ज केस में कार्रवाई न होने पर गुस्साए उपभोक्ताओं ने गुरुवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। यह सेवा केंद्र तरबगंज में संचालित है और करीब 60 उपभोक्ताओं की धनराशि आधारकार्ड के जरिए संचालक ने अपने खाते में ट्रांसफर करवाली।
विज्ञापन


बैंक खाते को अपडेट कराने पर रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी पकड़ी गांव के मजरा हल्की गड़हा की कुमकुम को हुई। कुमकुम की तहरीर पर पुलिस ने संचालक के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज किया था। केस दर्ज होने की जानकारी होने पर सेवा केंद्र के और उपभोक्ताओं ने अपने खाते को अपडेट कराया तो रुपये ट्रांसफर होने की बात सामने आई। सभी ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय दूबे का कहना है कि जो भी शिकायतें आ रही है, उसे दर्ज एफआईआर से संबद्ध करके जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


तरबगंज के ढोढेपुर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से संबद्ध पकड़ी बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित हैं। केस दर्ज कराने वाली कुमकुम का कहना है कि उसके खाते से 6000 रुपये निकाले गए थे। इसकी जानकारी होने पर उसने थाने में सेवा केंद्र के संचालक प्रभात उर्फ अखंड भास्कर द्विवेदी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद इसकी जानकारी अन्य उपभोक्ताओं की हुई तो रुपये निकाले जाने के कई मामले सामने आए। इसके बाद पूरे तरबगंज में उपभोक्ताओं के साथ ठगी का मामला सामने आया। केंद्र से तकरीबन 22 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी ट्रांसफर की गई रकम काउंट की जा रही है।

अभी तक विवेचक, आईजीआरएस व तहसील दिवस समेत पुलिस अधीक्षक के माध्यम से अब तक 60 शिकायतें मिली हैं। मुकदमे के विवेचक थाना तरबगंज के एसआई जय प्रकाश चौबे का कहना है कि कुछ शिकायतें मिली हैं। शिकायतों को मुकदमे में समिट कर जांच की जा रही है। केस दर्ज होने के बाद केंद्र संचालक फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्रवाई करने की मांग
ग्राहक सेवा केंद्र के उपभोक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक से मामले में कड़ी कार्रवाई कराने और निकाले गए रुपये वापस कराने की मांग की। उपभोक्ताओं में सुधा, भगवाना, राम दर्शन पांडेय के साथ तमाम लोगों ने खाते से पैसा निकाले जाने का आरोप लगाया। कहा कि तरबगंज पुलिस जानबूझकर मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें जमाधन की रसीद भी फर्जी दी गई थी। पीड़ितों ने एसपी से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


ग्राहक सेवा केंद्र से धोखाधड़ी का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उपभोक्ता जमा राशि की रसीद और पासबुक के साथ शिकायत करें। मामले में बैंक की ओर से कार्यवाही की जाएगी।
-आरडी सिंह, रीजनल मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक

ग्राहक सेवा केंद्र के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ उपभोक्ताओं से शिकायतें मिली हैं, उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-लल्लन सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed