फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आवास के लिए बीस हजार मांग रहे सचिव व ग्राम प्रधान 17-39-31

आवास के लिए बीस हजार मांग रहे सचिव व ग्राम प्रधान 17-39-31

Tue, 22 Aug 2017 10:15 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
आवास के लिए बीस हजार मांग रहे सचिव व ग्राम प्रधान 17-39-31
आवास के लिए 20 हजार मांग रहे सचिव व ग्राम प्रधान
विज्ञापन

पीडी की जांच में चयनित पात्रों ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। साहब, प्रधानमंत्री आवास के लिए हमार चयन भवा है, लेकिन प्रधान व सेक्रेटरी आवास देवावै के लिए 20 हजार मांगत है। कहत हैं कि जैसे डाक्टर आला लगावे कै पैसा लेत है वैसे ही हमरेव मुंह पेट है। बिना पैसा दिहे आवास न मिल पाई। बातचीत का यह अंश उस रिकार्डिंग का हिस्सा है जो छपिया विकास खंड के ग्राम पंचायत केशवनगर ग्रंट की रहने वाली एक गरीब महिला लाभार्थी ने परियोजना निदेशक को बताया है। इस गरीब की महिला के खुलासे से परियोजना निदेशक भी अवाक हैं। परियोजना निदेशक का कहना है कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
छपिया विकास खंड के ग्राम पंचायत केशवनगर ग्रंट में 75 लाभार्थियों का चयन प्रधानमंत्री आवास के लिए किया गया है। सोमवार को परियोजना निदेशक वीरपाल इस गांव के मजरे बलुआडीह में पात्र लाभार्थियों की जांच करने के लिए गए थे। पीडी के मुताबिक बलुआडीह की रहने वाले उदयराज को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए चयनित किया गया है। आवास के नाम पर उदयराज के पास छप्पर का घर है जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहता है। पीडी ने बताया कि सोमवार को जब वह उदयराज के घर पहुंचे तो उनका पहला सवाल था कि आवास का निर्माण क्यों नही करा रहे हो। इस पर उदयराज की पत्नी ने पीडी ओ जो कुछ बताया उसे सुनकर पीडी अवाक रहे गए। उदयराज की अनपढ़ पत्नी दुरपता ने पीडी को बताया कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी आवास के नाम पर बीस हजार रुपये मांग रहे हैं। कहते हैं कि जब तक पैसा नही मिलेगा आवास की किश्त नही मिलेगी। सेक्रेटरी का कहना है कि जैसे डाक्टर के पास जाने पर वह आला लगाकर चेकअप करने के नाम पर पैसे लेता है उसी तरह से आवास लेने के लिए भी पैसा देना पड़ता है। दुरपता ने कहा कि साहब घर में खाने को कुछ नही है किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाया जा रहा है ऐसे में आवास मिले न मिले बीस हजार रुपये की रकम देना उनके बस की बात नही हैं। परियोजना निदेशक ने दुरपता की पूरी बात को रिकार्ड भी किया है। इस खुलासे के बाद अब ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। परियोजना निदेशक वीरपाल ने बताया कि आवास के नाम पर गरीबो से रुपये की मांग करना आपराधिक कृत्य है। इसके लिए ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।
विज्ञापन

इनसेट
जांच के लिए छह टीमों का गठन
केशवनगर ग्रंट ग्राम पंचायत में चयनित किए गए 75 लाभार्थियों की जंाच के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों के सदस्य प्रत्येक लाभार्थी के घर जाकर उनकी पात्रता की जांच करेंगे। तीन दिन में सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। किसी भी दशा में पात्र लाभार्थियों से वसूली नही होने दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed