{"_id":"5c0bfccabdec2241417d2443","slug":"171544289482-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर कुआनों नदी के समीप नाले में फेका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर कुआनों नदी के समीप नाले में फेका शव
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव
गोंडा। केवटहिया गांव के समीप कुआनों नदी के किनारे एक युवक की हत्या करके शव को नाले में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह उसका शव उतराता पाया गया।
शनिवार की सुबह उधर से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने शव उतराता देखा तो गांव में खबर की। लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। युवक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव के बगल एक 32 वर्षीय युवक की हत्या करके शव को नाले में फेंक दिया गया। उसका शव शनिवार की सुबह नाले में उतराता मिला।
शनिवार सुबह उधर से गुजर रहे गांव के एक व्यक्ति ने नाले में शव उतराता देखा तो शोर मचाता गांव की ओर भागा। इसके बाद वहां आस-पास के गांव के लोगों को जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक की पहचान केशवनगर ग्रांट गांव के मजरे बड़की केवटहिया के सैरागी उर्फ गोदई पुत्र रामशब्द के रूप में हुई है। सैरागी के बड़े भाई जोगी ने बताया कि सैरागी शुक्रवार को घर से निकला था, लेकिन से वापस नहीं लौटा।
थानाध्यक्ष खोड़ारे इंद्रजीत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।